प्रयागराज से आई फ्लाइट का टायर पंक्चर: हैदराबाद के लिए नहीं उड़ सकी, 42 यात्रियों को मुंबई, दिल्ली और रायपुर के रास्ते हैदराबाद भेजा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Could Not Fly To Hyderabad, 42 Passengers Were Sent To Hyderabad Via Mumbai, Delhi And Raipur

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राजा भोज एयरपोर्ट पर प्रयागराज से भोपाल पहुंची फ्लाइट की लैंडिंग के बाद हैदराबाद रवाना होने के पहले एयरक्राफ्ट का टायर पंक्चर हो गया। - Dainik Bhaskar

राजा भोज एयरपोर्ट पर प्रयागराज से भोपाल पहुंची फ्लाइट की लैंडिंग के बाद हैदराबाद रवाना होने के पहले एयरक्राफ्ट का टायर पंक्चर हो गया।

राजा भोज एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजकर 17 मिनट पर प्रयागराज से भोपाल पहुंची फ्लाइट की लैंडिंग के बाद हैदराबाद रवाना होने के पहले एयरक्राफ्ट का टायर पंक्चर हो गया। इस से हैदराबाद फ्लाइट को कैंसिल कर उससे रवाना होने वाले 42 यात्रियों को मुंबई, दिल्ली व रायपुर के रास्ते भेजा गया। राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने प्रयागराज फ्लाइट के भोपाल पहुंचने के बाद टायर पंक्चर होने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस एयरक्राफ्ट को टैक्सी वे में खड़ा करके रखा गया है। उधर, हैदराबाद से भोपाल आने वाली इंडिगो की मॉर्निंग फ्लाइट को शुक्रवार को भी लैंडिंग के दौरान रन-वे से वापस हवा में ले जाया गया।

इसके बाद करीब 18 मिनट तक हवा में चक्कर काटने के बाद फ्लाइट की लैंडिंग की जा सकी। इस फ्लाइट से भोपाल आए एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट जब एक बार में लैंड नहीं हुई, तो कॉकपिट से अनाउंसमेंट कर बताया गया कि हार्ड लैंडिंग नहीं की गई है। स्मूद लैंडिंग के लिए फ्लाइट को वापस हवा में ले जाया गया। तीन दिन में इस तरह लैंडिंग का यह दूसरा मौका है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button