बस-टवेरा की टक्कर में मृत लोगों की अंत्येष्टि: ताप्ती घाट और चिखलार में दी मुखग्नि, एक ही अर्थी पर किया पांच लोगों का अंतिम संस्कार

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • Fire Was Given At Tapti Ghat And Chikhlar, The Last Rites Of Five People Were Performed On The Same Vessel

बैतूल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में मृत एक ही परिवार के पांच लोगों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। शाम को मृतकों की ताप्ती घाट और चिखलार में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान एक ही चिता पर पांच लोगों को मुखाग्नि दी गई।

इस हादसे में महदगांव के केजा जावस्कर के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें केजा की पत्नी अनारकली, दो मासूम 5 वर्षीय बच्ची संध्या, डेढ़ साल के अभिराज, भाई किसन, उसकी पत्नी कुसुम को एक ही चिता मुखाग्नि दी गई। यह दृश्य देखकर शवयात्रा में गए सभी लोग गमगीन हो गए। ताप्ती घाट पर यह पहला मौका है जब एक ही चिता पर पांच लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों को महदगांव से ट्रैक्टर के जरिए 20 किमी दूर ताप्ती घाट पर ले जाया गया।जहां आमतौर पर क्षेत्र के लोगों की मृत्यु होने के बाद दाह संस्कार किया जाता है। इधर चिखलार में भी चार लोगों की एक साथ अर्थी उठने से माहौल गमगीन हो गया। यहां भी चार लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button