शुक्रवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल के विष्णु स्वरूप में दिव्य श्रृंगार दिए

[ad_1]

उज्जैन5 मिनट पहले

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भस्म आरती के दौरान सबसे पहले जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।

मस्तक पर त्रिपुण्ड, सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की ,भगवान महाकाल ने विष्णु स्वरूप दिव्य दर्शन दिए।

वस्त्र के साथ फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button