20 नवंबर को MP पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा: निमाड़ से होगी राहुल की एंट्री, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बोले- चार लाख लोग होंगे शामिल

[ad_1]
खरगोन9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुल गांधी 20 नवंबर को महाराष्ट्र से होते हुए निमाड़ में पहुंचेंगे। इसके बाद यात्रा बुरहानपुर से खंडवा, खरगोन की विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। यात्रा की अगुआनी को लेकर कांग्रेस संगठन और एनएसयूआई व्यापक पैमाने पर तैयारियां कर रहा है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ‘हम प्रयास करेंगे चार लाख से अधिक लोग यात्रा में जुड़े।’
भाजपा पर साधा निशाना
चौकसे ने यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा के लीडर डरे हुए है। रोजाना यात्रा को लेकर भ्रामक बयानबाजी कर रहे है। चौकसे ने करीब 80 वर्षीय खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के सवाल पर कहा कि वे सीनियर नेता है उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से निश्चित पार्टी को लाभ मिलेगा।
प्रदेश महासचिव रजत डंडीर ने कहा, एनएसयूआई कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्साह है। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का निमाड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी कोविंद सिंह, नेशनल को आर्डिनेटर करण तामरेश्वर आदि मौजूद थे।

ब्लॉक स्तर पर भी हुईं नियुक्तियां
महासचिव डंडीर ने बताया बैठक के दौरान विधानसभा के अनुसार यात्रा समन्वयकों की नियुक्ति भी की कर दी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप कर अपनी अपनी विधानसभा में यात्रा का उद्देश्य एवं पार्टी की विचारधारा, सत्ता में रहते हुए चलाई जनहितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर बड़वानी के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह मालवीय, भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक ऋषभ टांक, अक्षय रघुवंशी, अक्षय परमार ,शुभम पटेल बड़वाह, शुभम पटेल कसरावद ,सतीश रावल ,राज डंडीर, पंकज रघुवंशी सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link