नेपानगर नपा अध्यक्ष पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया: 10 साल बाद नपा में हुई है कांग्रेस की वापसी, भाजपा से कोई नहीं आया

[ad_1]

बुरहानपुर23 मिनट पहले

नेपानगर के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में रविवार शाम कांग्रेस की नवनिर्वाचित परिषद का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल और पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया।

अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने की। उन्होंने नपा की नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल का पुष्पमाला से स्वागत कर पदभार ग्रहण करवाया। करीब 10 वर्षों बाद नेपानगर में कांग्रेस की परिषद काबिज हुई हैं। इस दौरान अरुण यादव ने कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो का बखान किया। उन्होंने कहा परिषद नगर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। प्रदेश में हमारी सरकार नहीं, लेकिन हम नगर हित के विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री के पास जाएंगे और लड़ाई लड़कर काम करेंगे।

भाजपा के कोई पार्षद, अतिथि नहीं आए

पदभार ग्रहण केवल कांग्रेस पार्षद और नपाध्यक्ष ने किया। समारोह में एक भी भाजपा पार्षद नहीं पहुंचा। उपाध्यक्ष चुनी गई सरला प्रवीण काटकर भी नहीं आई। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को मुख्य अतिथि बनाया गया था जबकि विशेष अतिथि नेपानगर विधायक सुमित्रा कासडेकर और मप्र विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू थी। यह तीनों नेता भी समारोह में शामिल नहीं हुए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button