ठंड का असर: बढ़ने लगी ठंड, सप्ताहभर में रात का तापमान 3 डिग्री से अधिक गिरा

[ad_1]

मंदसौर38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवंबर के करीब आते ही ठंड का असर दिखना शुरू हाे गया है। इसके चलते रात के तापमान में भी हल्की गिरावट है। शनिवार के मुकाबले रविवार को रात व दिन के तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट रही । सप्ताहभर में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट का अंतर देखने को मिला। जानकार 3 -4 दिन में रात का तापमान बढ़ने के बाद फिर गिरावट के अासार जता रहे हैं। मौसम में परिर्वतन का असर अब लोगों के स्वास्थ पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी संख्या बढ़कर 800 के पार पहुंच गई है।

इसमें 30 फीसदी मरीज सर्दी, जुखाम, खांसी व बुखार के हैं। त्योहार के बाद शुरू हुई ओपीडी में अब तक 2378 मरीज अपना इलाज कराने पहुंच गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति अचानक से मौसम में आए परिर्वतन के चलते हैं। त्योहारी से पहले 600 मरीज रोज इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे थे। इसमें सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज न के बराबर थे। त्योहार के बाद मौसम में अचानक से घुली ठंड के चलते मरीजों की संख्या 800 के पार पहुंच गई है। इसमें 100 के लगभग मरीज सर्दी, जुखाम, खांसी व बुखार के हैं।

वायरल से बचने के लिए यह रखें एहतियात

सीएचएमओ डॉ. अनिल नकुम ने बताया मौसमी वायरस का असर इस समय महिला व बच्चों पर अधिक पड़ रहा है। एेसे में महिला व बच्चों को ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए ठंडी वस्तुओं का उपयोग कम से कम करें। खानपान का ध्यान रखें। पानी गर्म करके पीएं। बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर को बताएं।

रात का तापमान अभी 1 से 2 डिग्री बढ़ेगा
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया 31 अक्टूबर और 3 नवंबर को लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे, इसलिए रात का तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ेगा। साथ ही दिन में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button