राष्ट्रीय एकता के लिए कल दौड़ेगा नर्मदापुरम: सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी, सैकड़ों विद्यार्थी होंगे शामिल

[ad_1]

नर्मदापुरमएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सोमवार सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन होगा। कलेक्ट्रेट गेट से दौड़ शुरू होगी। इससे पहले एकता दौड़ में शामिल बच्चों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। एकता दौड़ कलेक्ट्रेट गेट से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस तक जाएगी। एकता दौड़ में समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बालक/बालिकाओं द्वारा भाग लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने शासन की गाइड लाइन पर रन फॉर यूनिटी के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाए जाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। राष्ट्रीय एकता के लिए एक हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि 31 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button