वर्टिकल इंटरएक्टिव वर्कशॉप ‘उड़ान’ का आयोजन: महिला पुलिस अधिकारियों को सक्षम-सशक्त बनाने के लिए हुआ कार्यक्रम

[ad_1]

शिवपुरी21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्टिकल इंटरएक्टिव वर्कशॉप “उड़ान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए महिला अधिकारी कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास एवं शारीरिक विकास पर जोर देते हुए सशक्त एवं सक्षम बने।

इसके बाद सूबेदार स्टेनो आशीष पटेरिया ने विभागीय कार्रवाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की। रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव ने मैदानी इकाइयों में पदस्थापना के दौरान कैसा आचरण और कार्यशैली रहें इस पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को चार पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया।

इस प्रशिक्षण में एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव, महिला थाना प्रभारी निरी. पूनम सबीता, डीएसवी प्रभारी निरीक्षक सीमा यादव, सूबेदार गायत्री इटोरिया, सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष और महिला अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button