होम्बले फिल्म्स का बड़ा ऐलान, 9 अक्टूबर को तेलुगु में रिलीज होगा ‘हनुमान अंश’

मुंबई। आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। फिल्म की सफलता और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बीच होम्बले फिल्म्स ने इसके तेलुगु वर्जन की वर्ल्डवाइड रिलीज का ऐलान कर दिया है। फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। होम्बले फिल्म्स ने शेयर किया खास पोस्टर होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा कि वह ‘हनुमान अंश’ को तेलुगु में दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने और बड़े पर्दे पर इसकी आध्यात्मिक कहानी का अनुभव कराने को लेकर उत्साहित है।
यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब फिल्म के तेलुगु रिलीज प्लान में बदलाव के बाद नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा था। पहले फिल्म के तेलुगु वर्जन को सितंबर में रिलीज करने की योजना थी। नीम करौली बाबा की जिंदगी से प्रेरित है कहानी विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा है, जिसकी कहानी श्रद्धेय संत नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है।
फिल्म की कहानी ‘Divine Detour: That Changed My Life’ से प्रेरित बताई गई है। इसका निर्माण रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने किया है। 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्श तेलुगु रिलीज से पहले ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी चर्चा में है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। इसके बाद अब फिल्म को तेलुगु दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।
होम्बले फिल्म्स पहले ‘KGF’, ‘कांतारा’ और ‘सालार’ जैसी फिल्मों से जुड़े बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है। ‘हनुमान अंश’ के तेलुगु वर्जन की रिलीज के साथ फिल्म को एक नए दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की तैयारी है। बड़े पर्दे पर दिखेगी आध्यात्मिक यात्रा ‘हनुमान अंश’ की कहानी आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अब 9 अक्टूबर को तेलुगु वर्जन की वर्ल्डवाइड रिलीज के साथ यह कहानी नए दर्शकों तक पहुंचेगी।होम्बले फिल्म्स की ओर से तेलुगु रिलीज के ऐलान के बाद फिल्म को लेकर दक्षिण भारतीय बाजार में भी उत्सुकता बढ़ी है।




