शादी के लिए हनुमानजी का चोला खरोंचा: चोला की खुरचन से पूजा के बाद हटनी थी शादी में लगी बाधा, मूर्ति टूटी हंगामा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- After The Worship Of Chola’s Scraping, The Obstacle In The Marriage Had To Be Removed, The Idol Was Broken.
ग्वालियर20 मिनट पहले
चंदोलकर का बाड़ा स्थित हनुमान मूर्ति जिसे चोला खुरचने के चक्कर में एक युवक ने खंडित कर दिया
- मूर्ति खंडित होने पर मचा हंगामा, FIR दर्ज कर आरोपी पकड़ा
ग्वालियर में एक अजीब तरह की घटना हुई है। 25 साल के युवक को किसी ने बताया कि उसकी शादी में बाधा है। यह बाधा हनुमान जी ने लगाई है। अब उसे सूर्य ग्रहण की शाम हनुमान का चोला खरोंचकर लाना है। उससे विशेष तरह की पूजा की जाएगी, जिससे शादी पर लगी बाधा हट जाएगी। युवक ने पेचकस लेकर चोला खरोंचने पहुंचा, लेकिन पेचकस ज्यादा तेज लगा तो मूर्ति चटक गई।
घटना इंदरगंज स्थित चंदोलकर का बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर की है। जब लोग वहां पहुंचे तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। हिंदू महासभा के सदस्यों ने हंगामा किया ताे पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल पता लग गया कि अमित नाम का लड़का मंदिर में आया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने ही यह पूरी कहानी सुनाई है।

चंदोलकर का बाड़ा का वह मंदिर जहां घटना हुई
इंदरगंज थाना क्षेत्र के छप्परवाला पुल व जयेंद्रगंज के बीच गली को चंदोलकर का बाड़ा कहते हैं। यहां मराठी समाज का एक पुराना मंदिर है। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जब स्थानीय लोग मंदिर को धोने पहुंचे तो मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति टूटने का पता चलते ही हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। पुलिस ने मंदिर के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज निकलवाई तो एक शख्स मंदिर से निकलता दिखा। बाद में जब उस युवक की पहचान की गई तो वह इसी इलाके का रहने वाला ऋषि खटीक निकला। जिस पर पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया और मंदिर में मूर्ति खंडित करने की मंशा जानने के लिए पूछताछ शुरू की। इसके बाद जो खुलासा हुआ उसे सुनकर पुलिस भी चौक पड़ी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मूर्ति खंडित करने का मामला दर्ज कर उसकी विधिवत गिरफ्तारी की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हिंदू महासभा के लोगों का गुस्सा शांत हुआ है। उन्होंने खंडित मूर्ति को कपड़े से ढक दिया है।
मैंने मूर्ति नहीं तोड़ी, मैं तो चोला खुरच रहा था
थाना प्रभारी अनिल भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए संदेही ऋषि खटीक ने पुलिस को बताया कि वह तो मंदिर में नियमित पूजा करता है और उसने मूर्ति नहीं तोड़ी है। युवक ने बताया कि उससे एक व्यक्ति ने कहा था कि हनुमानजी की मूर्ति का चोला खुरचकर लाए तो वह उससे (चोला) से उसकी शादी कराने के लिए पूजा करेगा, क्याेंकि उसकी शादी में हनुमानजी की बाधा है। इसी कारण वह पेचकस से मूर्ति से चोला खुरच रहा था तो चोले की परत चटक गई। थाना प्रभारी भदौरिया ने बताया कि पुलिस युवक को चोला खुरच कर लाने की सलाह देने वाले की तलाश कर रही है।
Source link




