ग्रहण खत्म होने के बाद खुले मंदिरों के कपाट: सूर्यग्रहण के चलते नहीं हो पाए शुभ कार्य, जिले में देखा गया ग्रहण

[ad_1]

नीमच34 मिनट पहले

साल का दूसरा ओर अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में मंगलवार शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हुआ। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं हो पाए, ज्ञात हो कि 24 अक्टूबर को दीपावली महापर्व था और दूसरे दिन गोवर्धन पूजन और अन्नकूट के आयोजन होते हैं लेकिन 25 अक्टूबर दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण के चलते कोई भी शुभ कार्य नहीं हो पाए, वहीं भारत के कुछ हिस्सों के साथ नीमच शहर और जिले में भी सूर्य ग्रहण को देखा गया।

ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया था। जिस कारण भी आज दिनभर मंदिरों के पट भी बंद रहे। भारत में सूतक काल भोर में 4 बजे से शुरू हुआ था ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

इस प्रकार दीपोत्सव भी इस साल पांच दिन की जगह 6 दिन तक चलेगा। जानकारी के अनुसार सूर्यग्रहण के बाद अब आगामी 8 नवंबर को चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button