पूजन सामग्री के साथ चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदे: दो दिन धनतेरस : पहले दिन सोना-चांदी के आभूषण बिके, बुक किए वाहन आज ले जाएंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dewas
  • Dhanteras On Day Two: Gold And Silver Jewelery Sold On The First Day, Booked Vehicles Will Be Taken Today

देवास2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की इस तरह से उमड़ी भीड़। - Dainik Bhaskar

बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की इस तरह से उमड़ी भीड़।

धनतेरस की तिथि इस बार दाे दिन हाेने से लाेग दाे दिन खरीदी कर सकेंगे। शनिवार शाम 5.54 बजे से धनतेरस की तिथि प्रारंभ हुई। कई लाेगाें ने शाम के समय में बाजाराें में खरीदी की। वहीं बाइक, कार और ट्रैक्टर की खरीदी करने वाले अधिकांश लाेगाें ने शनिवार हाेने से बुक किए वाहन नहीं लिए, वे रविवार काे भी धनतेरस हाेने से इस दिन अपने वाहन घर ले जाएंगे। दीपाेत्सव के पहले दिन शनिवार काे बजार में जमकर भीड़ उमड़ी। मिट्टी के दीये, धानी, बतासे, सजावट की सामग्री, लक्ष्मी जी पाने के साथ ही चांदी के सिक्के और बर्तन बाजार में स्टील के बर्तन और समाई का उठाव रहा।

ऑटाेबाइल्स शाेरूम के संचालक प्रदीप गांगुली का कहना है कि इस बार गत वर्ष की तुलना में अधिक बढ़ाेतरी हुई है। धनतेरस की दाे तिथि हाेने और शनिवार पड़ने से कई लाेग अपने वाहन रविवार की तिथि में ले जाएंगे। काेराेना काल के बाद इस बार लाेगाें में उत्साह नजर आ रहा है। रविवार काे अच्छा बिजनेस हाेने की उम्मीद है। ट्रैक्टर शाेरूम संचालक आशीष राजपूत का कहना है कि शनिवार काे दाेपहर से 12 से 1 बजे तक का मुहूर्त था, इसलिए कई लाेग इस समय में वाहन ले गए। रविवार काे भी तिथि है इसलिए कई लाेग रविवार काे अपने वाहन ले जाएंगे, जाे कि पहले ही बुक कर चुके हैं।

इस बार अक्टूबर महीने के प्रारंभ से ही व्यापार में उठाव आ गया है। ऑटाेमाेबाइल्स संचालक सुनील डाेडिया के अनुसार काेराेना काल के बाद अब फिर से बाजार में उठाव है। धनतेरस के हिसाब से भी कई लाेगाें ने पहले से अपनी बाइक बुक कराई है। हालांकि वे रविवार काे अपने वाहन ले जाएंगे। स्कूटर और स्टाइलिश गाड़ियां अधिक पसंद कर रहे हैं। इसी प्रकार अमरित खनुजा का कहना है कि उनके यहां शनिवार काे व्यापार मिश्रित रहा।

इलेक्ट्राॅनिक्स : इलेक्ट्राॅनिक्स सामान के विक्रेता गणेश विजयवर्गीय का कहना है माेबाइल, टीवी, एलइडी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की अच्छी डिमांड रही। लाेग अपने बजट के हिसाब से सामान खरीद रहे हैं।

सराफा : बर्तन का अधिक उठाव रहा
सराफा काराेबारी राजेश साेनी ने बताया इस बार धनतेरस का याेग दाे दिन तक है। शनिवार काे भी शाम के समय कई लाेगाें ने खरीदी की। रविवार काे भी तिथि है। 22 अक्टूबर काे शाम 5.54 बजे से धनतेरस प्रारंभ हाे गई थी 23 अक्टूबर की शाम तक मुहूर्त है। इसलिए दाेनाें दिन ग्राहकी हाेने की उम्मीद है। धनतेरस पर विशेषकर चांदी के सिक्के और बर्तन का अधिक उठाव रहा। साथ ही साेने के आभूषण भी लाेगाें ने लिए हैं।

फर्नीचर : फर्नीचर और इलेक्ट्राॅनिक्स शाेरूम के संचालक संदीप चाैबे के अनुसार धनतेरस पर शनिवार काे भी अच्छी ग्राहकी रही। रविवार काे भी ग्राहकी हाेने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link