चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी: चाचा-भतीजे ने मारा था लखन को, कारण नहीं उगलवा पा रही है पुलिस, कोर्ट में पेशी आज

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dewas
  • Uncle nephew Had Killed Lakhan, The Police Is Unable To Get The Reason, To Appear In Court Today

देवास2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार रात 11.30 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के शिप्रा लोहार पिपल्या ब्रिज के समीप आपसी बहस के बाद एक युवक की चाकुओं से गाेदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में औद्याेगिक पुलिस ने मृतक लखन के चाचा व एक अन्य काे गिरफ्तार किया है। चाचा ने ही लखन पर चाकुओं से वार कर उसे माैत के घाट उतार दिया था। गाैरतलब है कि लखन (26) पिता बाबूलाल परमार निवासी नागौरा शिप्रा की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस काे संकेत मिल गए थे कि इस हत्याकांड में मृतक के परिजन ही शामिल है।

इसी आधार पर मृतक लाखन के चाचा बिट्टू परमार और मृतक के भतीजे शुभम ने मौत के घाट उतार दिया था। जिन्हें पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया दाेनाें ने मिलकर वारदात काे अंजाम दिया था। लखन को गंभीर घायल कर दिया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दोनों ने बहस के बाद लखन पर हमला किया था। हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज पूछताछ की जा रही है। रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link