विदिशा में भाजपा नेता बाजार में निकले: लोगों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की

[ad_1]
विदिशा9 घंटे पहले
विदिशा में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता देर शाम को बाजार में निकल कर व्यापारियों और लोगो को धनतेरस व धन्वंतरि जयंती की शुभकामना दी। जहां भाजपा नेता दुकान-दुकान जा कर व्यापारियों को शुभकामनाएं दे रहे थे। तो वहीं राह चलते लोगों को भी धनतेरस की शुभकामनाएं देते नजर आए। इस दौरान बड़ों ने गले मिलकर शुभकामनाएं दी तो भाई छोटे बच्चों ने उनके पैर पढ़ कर शुभकामनाएं दी।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य मुकेश टंडन ने कहा कि सुख, समृद्धि और वैभव के पर्व धनतेरस की सभी व्यापारियों और शहर की जनता को शुभकामनाएं देने के लिए वह बाजार में अपने साथियों के साथ निकले है। भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि, खुशहाली और ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो। उन्होंने लोगों से अपील की वह जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। उन्होंने खतरनाक व तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहने और पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की है।
Source link