गुना में पति ने बेसुध होने तक पीटा: बेटा नहीं होने पर देता है उलाहना; पत्नी ने दर्ज करवाई FIR

[ad_1]

गुना17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

गुना में बेटा नहीं होने पर पति ने पत्नी को बेसुध होने तक मारा। सास-ससुर देखा तो शराब में धुत बेटे को समझाने पहुंचे। बड़ी मुश्किल से उसने महिला को छोड़ा। पत्नी अपने पिता के साथ मायके पहुंची और केस दर्ज करवाया।

मामला शहर की अन्नपूर्णा कॉलोनी का है। कल्पना शर्मा (40) ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो चुके हैं। हेमंत शर्मा से उनकी शादी हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही बेटी पैदा हुई। उसकी उम्र वर्तमान में 14 वर्ष है। दो-तीन दिन पहले उसका पति शराब पी कर घर आया। देर रात उसने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। वह बेटा न होने का उलाहना देकर महिला से विवाद करने लगा। उसने महिला के साथ मारपीट भी की। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके सास-ससुर और बेटी ने आकर उसे बचाया।

महिला अपने पिता के साथ थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। उसने बताया कि पति काफी परेशान करता है। आये दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ FIR की गई है। उस पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button