आगर मंडी भाव: 5300 रूपए क्विंटल बिका सोयाबीन, 19617 क्विंटल कुल आवक रही; 22 से 27 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा

[ad_1]

आगर मालवा41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीपावली पर्व को लेकर मंडी व्यापारियों के आवेदन पर मंडी सचिव हरगोविंद सोनगरा ने 22 से 27 तक 6 दिवस का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा।

बताया कि 22 को धनतेरस, 23 को रूप चौदस, 24 दीपावली, 25 को अमावस्या और 26 को गोर्वधन पूजा एवं 27 को भाई दूज होने पर अवकाश घोषित किया है। बुधवार को आगर मंडी में गेंहू की आवक 633 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2099 और अधिकतम 2411 रूपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 19617 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2200 रूपए और अधिकतम 5300 रूपए में बिका। इसी तरह चना मौसमी की आवक 59 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3951 रूपए और अधिकतम 4520 रूपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह मसूर 31 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 3500 और अधिकतम 6671 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 21 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 2900 और अधिकतम 10100 रूपए तक विक्रय हुआ। रायडा की आवक इस दिन 50 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 5730 और अधिकतम 5960 रूपए तक विक्रय हुआ। चना डालर की आवक 5 क्विंटल रही जो न्यूनतम 10125 रूपए और अधिकतम 10125 रूपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह उड़द की आवक 35 क्विंटल रही जो न्यूनतम 4500 और अधिकतम 7400 रूपए में विक्रय किया गया और मैथी की आवक 2 क्विंटल रही जो न्यूनतम 4100 और अधिकतम 4100 रूपए में विक्रय किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button