जमीनी विवाद में 2 पक्षों में मारपीट: जमकर चले लाठी-डंडे, पत्थर भी मारे, 3 लोग घायल, FIR दर्ज

[ad_1]

श्योपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खेत की मेड़ जोतने की बात पर 2 पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी- डंडे चलने लगे, कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इसमें 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला, विजयपुर थाना इलाके के गोहरा गांव के पास खेतों का है। बताया गया है कि, महाराज कुशवाहा शनिवार को अपने बंजर खेत की मेड़ की जुताई करवा रहे था। तभी आरोपी रामदीन और भीमा कुशवाहा लाठी-डंडे लेकर आए। जिन्होंने पहले गालियां दी। जब मैंने गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया। बाद में पत्थर भी फेंकने लगे। मामले की सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मामले में SP सत्येंद्र तोमर का कहना है कि विजयपुर में जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button