डिंडौरी नगर परिषद में कांग्रेस का दबदबा: सरिता सारस बनी अध्यक्ष, भाजपा की सारिका नायक बनी उपाध्यक्ष

[ad_1]

डिंडौरी35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिंडौरी नगरीय निकाय चुनाव में नगर परिषद डिंडौरी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला शनिवार को हो गया। डिंडौरी के 13 से कांग्रेस पार्टी की टिकट से पार्षद के रूप में चुनकर आई सरिता सारस को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

उन्होंने अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी व वार्ड 14 की पार्षद ममता सरैया को 2 वोट से पराजित किया है। सुनीता सारस को 8 और ममता सरैया 6 वोट मिले। एक वोट रिजेक्ट हो गया। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से वार्ड नम्बर 8 के लिए कांग्रेस पार्टी की टिकट से पार्षद रितेश जैन और भाजपा से वार्ड 10 की पार्षद सारिका नायक मैदान में थे। सारिका नायक को 8 मत मिले और 6 वोट रितेश जैन को मिले। सारिका नायक को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। वार्ड 15 की पार्षद सरस्वती पराशर ने उपाध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। पीठासीन अधिकारी रत्नाकर झा ने सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिए।

भाजपा और कांग्रेस के 6-6 पार्षद बने

30 सितंबर को आए परिणाम में भाजपा के 6, कांग्रेस के 6 और तीन निर्दलीय पार्षद विजयी हुए थे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव इन्ही तीन पार्षदों पर निर्भर था। तीन निर्दलीय पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन में मुख्य भूमिका निभाई है। इस दौरान कांग्रेस से डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते और कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के साथ सैकड़ों समर्थकों ने नगर परिषद अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। नगर में विजय जूलूस निकाला।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button