थाने में शिकायत दर्ज: कार व 20 लाख नहीं मिले ताे ससुरालियाें ने पीटकर महिला काे घर से निकाला

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sheopur
- If The Car And 20 Lakhs Were Not Found, The In laws Beat Up The Woman And Took Her Out Of The House.
श्याेपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर के वार्ड क्रमांक दस निवासी एक महिला काे उसके ससुरालीजन के द्वारा घर से निकाल देने का मामला सामने अाया है। महिला काे दहेज में 20 लाख रुपए व कार नहीं देने की बात पर निकाला गया है। महिला का अाराेप है कि उसकाे घर से निकालने से पहले ससुरालीजन ने उसके साथ जमकर मारपीट की अाैर बाद में घर से खींचकर बाहर फेंक दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रं. 10 में रहने वाली 36 वर्षीय माधवी शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उसकी शादी रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान निवासी उमेश के साथ हुई। शादी के बाद के कुछ साल तक वैवाहिक जीवन सुखमयी बीता। लेकिन कुछ समय के बाद ही ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। जब मेरे घर वालाें ने दहेज देने मना कर दिया तो ससुराल वालाें ने प्रताड़ित घर से निकाल दिया। विवाहिता महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आवेदन पर जांच कर पति उमेश शर्मा, सतीश शर्मा, पुनीत शर्मा, शकुंतला शर्मा निवासी रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
Source link




