Chhattisgarh

CG WEATHER ALERT :  प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका 

रायपुर, 11अक्टूबर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में कल दिनांक 11 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1273.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2429.0 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 602.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1019.9 मिमी, बलरामपुर में 1036.0 मिमी, जशपुर में 1065.6 मिमी, कोरिया में 884.4 मिमी, रायपुर में 934.5 मिमी, बलौदाबाजार में 1180.3 मिमी, गरियाबंद में 1279.5 मिमी, महासमुंद में 1165.5 मिमी, धमतरी में 1325.9 मिमी, बिलासपुर में 1468.8 मिमी, मुंगेली में 1336.8 मिमी, रायगढ़ में 1228.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

जांजगीर-चांपा में 1386.8 मिमी, कोरबा में 1227.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1084.2 मिमी, दुर्ग में 992.2 मिमी, कबीरधाम में 1137.9 मिमी, राजनांदगांव में 1239.0 मिमी, बालोद में 1302.4 मिमी, बेमेतरा में 724.7 मिमी, बस्तर में 1833.8 मिमी, कोण्डागांव में 1290.1 मिमी, कांकेर में 1559.1 मिमी, नारायणपुर में 1494.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1826.0 मिमी और सुकमा में 1613.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button