Chhattisgarh

DHAMTARI NEWS : स्कूल की समस्याओं को लेकर निजी स्कूल संचालक पहुंचे कलेक्ट्रेट, बताई अपनी समस्या

धमतरी, 10 अक्टूबर। स्कूल की समस्याओं को लेकर निजी के संचालक सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। स्कूल संचालकों ने बताया कि आरटीई के तहत जिन छात्रों का स्कूल में दाखिला हुआ है, उनकी राशि शासन की ओर से नहीं मिल पाई है इसके कारण स्कूल के संचालन में दिक्कत आ रही है जल्द से जल्द राशि दिलाई जाए।

निजी विद्यालय संचालक कल्याण संघ धमतरी के संरक्षक धीरज अग्रवाल, विनोद पांडे, अशोक देशमुख, सुबोध राठी, सूर्यप्रभा चेटियार, पारखदास मानिकपुरी, मनोज चंदाकर, महमूदा खान, तरूण भाण्डे, गजेन्द्र पटेल टीआर सिन्हा, बसंत गजेन्द्र, अनीस मिर्जा, भूपेश, मधुकांत मसीह, फादर जानी ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति राशि अत्यंत कम है अतः शासन द्वारा शासकीय विद्यालयों में प्रति छात्र व्यय किये जा रहे राशि के अनुसार आरटीई की प्रतिपूर्ति राशि निर्धारित की जाए।

विगत सत्र 2021-22 में आरटीई अंतर्गत प्रतिपूर्ति राशि अविलंब जारी किए जाए जिससे कि आरटीई अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों शिक्षण प्रक्रिया सुचारू ढंग से चलाया जा सके। तथा आरटीई के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति राशि का आबंटन सत्र समाप्ति के पूर्व प्रदान की जाए। उपरोक्त समस्याओं का निराकरण निराकरण जल्द से जल्द किया जाए समस्याओं के जल्द नहीं कराए जाने की स्थिति में निजी विद्यालय संचालक कल्याण संघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button