अशोकनगर में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर FIR: नवरात्रि पर भी माता दुर्गा पर किया था अभद्र कमेंट, आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस

[ad_1]
अशोकनगर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर के शाढ़ौरा थाने में हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वालों पर मामला दर्ज हुआ है। युवक सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के प्रति अपशब्द लिखता था। पोस्ट जब क्षेत्र के लोगों ने देखा तो उन्होंने शाढौरा थाने में FIR दर्ज कराई।
अरुण रघुवंशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ‘Pawan g gagoriya’ नाम की आईडी से काफी दिनों से हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। नवरात्रि पर माता दुर्गा पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया की युवक बल्नाई गांव का है। जिसका नाम पवन गगोरिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस तरह की टिप्पणी करने से हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। साथ ही इसकी वजह से हिंदुओं में रोष भी व्याप्त हो रहा है। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वालों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Source link