अनूपपुर में कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर की नारेबाजी, नाथ से की MLA को बाहर करने की मांग

[ad_1]

अनूपपुर31 मिनट पहले

कांग्रेस विधायक सुनील सराफ द्वारा ट्रेन में महिला के साथ किए गए बदसलूकी को लेकर भाजपा हमलावर हैं। भाजपा ने कोतमा में 7 अक्टूबर को शहर में रैली निकालकर सुनील सर्राफ का पुतला दहन किया। साथ ही सुनील सराफ को पार्टी से निष्कासित करने का भी मांग की।

अनूपपुर के कोतमा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक सुनील सर्राफ और सतना विधायक के बीती रात महिला से की गई बदसलूकी के विरोध में अनूपपुर जिले के कोतमा में भाजपा के पदाधिकारियों ने कांग्रेसी विधायक सुनील का पुतला दहन किया। कोतमा में भाजपा द्वारा रैली निकलते हुए पुतला दहन किया गया और सुनील और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के लगे नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता कमलनाथ से सुनील सराफ को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई है। बीती रात ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी का आरोप कोतमा और सतना विधायक के ऊपर लगा है। घटना के बाद सोशल मीडिया और आम जनमानस में काफी आक्रोश देखा है। सड़कों पर मुर्दाबाद के नारे लगाते रैली निकाली जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button