कागजों में बन गई सड़क!: मेंहदवानी के सुड़गांव का मामला; जनपद CEO बोलीं- अगर शिकायत हुई तो जांच करवा लेंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dindori
  • The Sudgaon Case Of Henna; District CEO Said If There Is A Complaint, We Will Get It Investigated

डिंडौरी37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेंहदवानी जनपद पंचायत के खजरवारा ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम सुड़गांव में कागजों में सड़क का निर्माण कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जनपद पंचायत से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक की लेकिन न तो जिम्मेदारों पर कार्यवाही हुई और न ही सड़क का निर्माण करवाया गया। अब जनपद सीईओ कह रही है कि शिकायतकर्ता अभी तक मेरे पास नहीं आए हैं।

मस्टर रोल भी जारी मटेरियल का भी पैसा निकला

सुड़गांव के ग्रामीण संजय साहू, रोशन, महेश ने बताया कि वर्ष 2014-15 में पंच परमेश्वर योजना के तहत सुरेश के घर से प्रधानमंत्री सड़क तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाना था। तत्कालीन सरपंच अर्जुन सिंह, सचिव गेंद सिंह ने बिना सड़क निर्माण करवाए मटेरियल भुगतान और मस्टर रोल जारी करवाकर मजदूरी भुगतान के नाम पर पैसा निकाल लिया गया। जब इसकी जानकारी लगी तो जनपद में जाकर अधिकारियों से शिकायत की। वहां सुनवाई नहीं हुई तो जिला पंचायत और कलेक्टर से भी शिकायत की गई लेकिन अब तक दोषियों पर कार्यवाही हुई और न ही सड़क बन पाई।

जांचकर्ता बोले- मामला सही है नहीं बनी सड़क

सड़क निर्माण के संबंध में जब इंजीनियर मुकेश पटेल से फोन पर जानकारी ली तो उनका कहना है कि उस समय एएच खान इंजीनियर थे। ग्रामीणों की शिकायत सही है, उस जगह पर सड़क निर्माण नहीं करवाया है। कार्यवाही तो अधिकारियों को करनी है।

जनपद पंचायत सीईओ चेतना पाटिल का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत कर्ता मेरे पास शिकायत करने नहीं आया है, अगर शिकायत कर्ता शिकायत करते है तो जांच करवा लेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button