क्षेत्र में यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं: बेतरतीब पार्किंग से मुख्य मार्ग पर लग रहा जाम, हाट बाजार के दिन दोगुनी परेशानी

[ad_1]

बामंदीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गांव के प्रमुख मार्ग पर जाम की स्थिति बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसका प्रमुख कारण जगह-जगह बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन व पार्किंग की व्यवस्था न होना माना जा रहा है। साप्ताहिक हाट गुरुवार को समस्या दोगुनी हो जाती है। नई सड़क बनने के बाद नालियों का निर्माण नहीं होने से क्राॅसिंग के दौरान वाहन फंस रहे हैं। बायपास रोड की स्थिति खराब होने और सभी वाहनों के मुख्य मार्ग से गुजरने के कारण भी जाम के हालात बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं है।

लोगों को ही अपने स्तर पर वाहनों को आगे बढ़ाना होता है। इस कारण राहगीरों का समय बर्बाद हो रहा है। जाम के दौरान बुजुर्ग व बच्चों को हादसों का डर भी बना रहता है। गुरुवार को साप्ताहिक हाट के दिन दुकान लगाने वाले व्यापारियों के साथ ही आसपास के 10 से ज्यादा गांवों के लोग खरीदी के लिए पहुंचे। बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से इन्होंने भी अपने दो व चार पहिया वाहन मुख्य सड़क किनारे ही खड़े कर दिए। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों व लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई। दिनभर जाम के हालात बने रहे।

गांव में श्रीराम मंदिर के आसपास वाले रास्ते को अघोषित वाहन स्टैंड बना रखा है। प्रतिदिन वाहन चालक सड़क की पटरी व आधी सड़क पर वाहन खड़ा कर अपने काम निपटाते नजर आते है। सड़क संकरी होने से वाहन फंस जाते है। ऐसा ही हाल पूरे बाजार क्षेत्र में देखने को मिलता है। जहां सुबह के समय गांव की सड़कें खाली रहती है, वहीं दोपहर व शाम के समय यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। गांव के कमल पटेल, बलिराम मुकाती, गोलू पटेल आदि ने बताया जाम लगने के पीछे बेतरतीब पार्किंग प्रमुख कारण है।

स्थानीय प्रशासन ने अब तक जाम को लेकर कोई कारगर उपाय नहीं किए हैं। यही वजह है कि प्रमुख मार्ग पर जाम की समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। हादसों का भय बना रहता है। वाहन खड़े कर चालक अन्यत्र चले जाते है। इन्हें कोई हटाने वाला भी नहीं मिलता है। नतीजतन लगातार बजते हॉर्न से भी लोग परेशान हो रहे है।

बायपास रोड की स्थिति भी खराब
ग्राम में प्रमुख सड़क के अलावा एक बायपास मार्ग भी है। जिन लोगों का गांव में रुकने का काम नहीं होतो वे इस बायपास मार्ग से निकल सकते है। लेकिन इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। कीचड़ व गड्ढे होने से वाहन चालक यहां से गुजरने से कतराते है। नतीजतन गांव के अंदर से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग पर वाहनों का लोड बढ़ रहा है। बायपास मार्ग की मरम्मत को लेकर पंचायत का ध्यान भी नहीं है।

नई सड़क में नाली निर्माण नही होने से भी बढ़ी परेशानी
कैलाश पटेल व दिनेश सेन ने बताया बाजार सहित अन्य स्थानों पर नई सड़क बनने के बाद भी नाली निर्माण का काम बाकी है। सड़क के दोनों ओर जगह तो है, लेकिन ऊंची-नीची या फिर गड्ढे होने से दोपहिया वाहन सड़क से नीचे उतार पाते है। सड़क पर ही वाहन खड़ा करने से चौड़ाई कम हो जाती है। नाली निर्माण के बाद कुछ हद तक समस्या हल होने की उम्मीद है।

जल्द बनाएंगे पार्किंग स्थल
“बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बाजार के आसपास जगह की तलाश की जा रही। जल्द ही उपयुक्त जगह देखकर पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। लोगों को अपने वाहन व्यवस्थित लगाने की सूचना भी दी जाएगी।”
अमृतलाल पटेल, सरपंच बामंदी

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button