हादसों का गुरुवार: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 18 घायल, 6 रीवा रेफर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Tractor trolley Full Of Devotees Returning After Immersion Of Durga Idol Overturned, One Killed, 18 Injured, 6 Rewa Referred

रीवा32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पहली दुर्घटना में तीन तो दूसरी में एक की मौत, डभौरा थाना क्षेत्र के गार्वे गांव की घटना

रीवा जिले में गुरुवार का दिन हादसों भरा रहा है। यहां पहर की शुरूआत की पहली दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में एक अन्य श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया है। पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही 20 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ​चींख पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों ने घटना को देख डायल 100 और डभौरा पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां एक युवक को चिकित्सों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं 18 घायल को भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया है। जांच के बाद 6 श्रद्धालुओं की हालत को गंभीर देखते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। जिसका पीएम शुक्रवार की सुबह किया जाएगा। ये दुर्घटना गुरुवार की शाम करीब 3 बजे हुई है।

ये है मामला
डभौरा थाना प्रभारी निरीक्षक डीके दाहिया ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे के बाद बौसड़ गांव के 20 श्रद्धालुओं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पन्ना घाटी स्थित नदी में दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे थे। तभी गार्वे गांव की पुलिया से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद श्रद्धालु नीचे और ट्रॉली ऊपर हो गई थी। पुलिस की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया है।

इनकी हुई मौत
श्रद्धालु के मुताबिक जमुना यादव पुत्र जगदीश यादव 45 वर्ष निवासी बौसड़ गांव की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 18 घायल है। हालांकि सभी की स्थित खतरे से बाहर है। फिर भी 6 लोगों की हालत को देखते हुए एसजीएमएच भेजा गया है। हादसे के बाद एसडीओपी सहित थाना प्रभारी पुलिस टीम को लेकर घटनास्थल का मुआयना किया है।

मौत की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली चार की जान
बता दें कि रीवा जिले में गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चार लोगों की जान ली है। आधी रात हादसे में राजेश कुशवाहा निवासी चद्रमौली थाना नईगढ़ी, अश्विनी पटेल निवासी चद्रमौली थाना नईगढ़ी, रामू जगर निवासी चद्रमौली थाना नईगढ़ी ने जान गवां दी। वहीं शाम होते ही जमुना यादव पुत्र जगदीश यादव 45 वर्ष निवासी बौसड़ डभौरा काल के गाल में समा गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button