National

अजीबो-गरीब मामला : 56 साल की महिला हुई गर्भवती, कोख में है अपने ही बेटे का बच्चा!

देश दुनिया में कई अजीबों-गरीब किस्से सुनने को मिलते हैं। ऐसा ही एक अजीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, एक मां जो अपने बच्चे को पाल-पोसकर बड़ा और अब उसके ही बच्चे की मां बनने जा रही है। सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन ये सच है।

दरअसल, ये अजीबो-गरीब मामला अमेरिका के उताह की रहने वाली एक महिला का है। महिला का नाम नैंसी हॉक है जो कि अपनी पोती को जन्म देने वाली है। नैंसी हॉक अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है। यानी एक दादी की कोख में पोती पल रही है। 56 वर्षीय महिला अपने अपने ही बेटे के बच्चे के अपने गर्भ में पाल रही है। नवंबर में वो अपनी पोती को जन्म देगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के उताह की रहने वाली नैंसी के गर्भ में 32 साल के बेटे जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया का बच्चा पल रहा है। वह अपने बेटे और बहू के लिए एक सरोगेट मदर बनी है। नवंबर में नैंसी अपनी पोती को जन्म देगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इससे पहले भी नैंसी ने अपनी बहु के 4 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि दोनों बार हुए जुड़वां बच्चों के दौरान उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button