चोरी की घटना: नवरात्रि पर लोग माता पूजने गांव गए, चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ नकदी-जेवर चुराए

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- People Went To The Village To Worship Mata On Navratri, Thieves Broke The Locks Of The Abandoned House And Stole Cash And Jewelry
देवास23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आनंद विहार काॅलाेनी डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस जांच करती हुई।
नवरात्रि पर्व पर लाेग सप्तमी, अष्टमी पूजने गांव गए और इधर सूना घर देख चाेराें ने ताले ताेड़कर लाखाें के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बीएनपी थाना क्षेत्र की गरिरीराज धाम काॅलाेनी में परिजन 3 अक्टूबर काे गांव आलरी गए थे। वापस लाैटे ताे घर का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा था। चाेर नकदी व जेवर लेकर भाग गए। इसी तरह औद्याेगिक थाना क्षेत्र की आनंद विहार काॅलाेनी में दाे घराें के ताले ताेड़कर चाेर लाखाें के जेवर और नकदी ले गए। बीएनपी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईए पुलिस बुधवार काे माैके पर पहुंची और डाक स्काॅड की मदद से देर शाम तक जांच की गई।
बीएनपी पुलिस के अनुसार नीतेश पिता सुरेशसिंह भंडारी निवासी गिरीराजधाम काॅलाेनी गत 3 अक्टूबर काे परिवार के साथ पैतृक गांव आलरी गए थे। मंगलवार काे वापस लाैटे ताे मुख्य गेट का ताला टूटा था अाैर अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में देखा ताे नकद 60 हजार, 1 साेने का मंगलसूत्र, 2 साेने की अंगूठी, 1 चांदी की अंगूठी, 2 साेने की चेन, 1 चांदी की चेन, 2 जाेड़ बिछुड़ी व 1 चांदी की पट्टी चुराकर बदमाश ले गए। पुलिस ने चाेरी का आकलन 9500 रुपए लगाया है, लेकिन फरियादी का कहना चाेरी डेढ़ लाख के आसपास हुई है।
दाेपहर बाद लाैटे परिजन, पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची
इधर, आनंद विहार काॅलाेनी में एक साथ रात में दाे सूने घरों में चाेराें ने धावा बाेला। अाशीषसिंह सिसाैदिया माता पूजन के लिए भाेपाल के पास स्थित गांव गए थे। पवन सिसाैदिया पारिवारिक कार्य से इंदाैर के लिए मंगलवार काे दाेपहर में निकले थे। बुधवार काे दिन में पड़ाेसियाें ने देखा कि ताले टूटे पड़े इसकी जानकारी दाेनाें काे दी गई। साथ ही औद्याेगिक थाना क्षेत्र में भी पुलिस काे चाेरी के बारे में बताया गया। पुलिस डाक स्काॅड के साथ माैके पर पहुंची और देर शाम तक जांच करती रही।
आशीषसिंह ने बताया, मकान का काम चल रहा है, इसलिए घर में नकद 2.50 लाख रुपए रखे थे। साथ ही बेटी के लिए ज्वेलरी भी बनाकर रखी है, भाेपाल से निकला हूं। माैके पर जाकर पता चलेगा घर से क्या-क्या चाेरी हुआ है। पड़ाेसी पवन परिहार ने बताया, इंदाैर में पारिवारिक काम से गया था, फाेन आया ताे देवास लाैटा हूं। घर में 7-8 हजार नकद और जेवर रखे थे चाेरी हाे गए। आशीषसिंह आबकारी विभाग के वेयर हाउस मैनेजर हैं, वहीं परिहार निजी कंपनी में काम करते हैं।
Source link