किंदरई के बखारी माल की घटना: खेत में काम कर रही महिला पर गिरा बिजली का तार, 90% झुलसी, उपचार के दौरान मौत

[ad_1]
सिवनी14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले के विकासखंड घंसौर अंतर्गत किंदरई थाना क्षेत्र के गांव बखारी माल (धूमामाल) में 45 वर्षीय महिला पर बिजली का तार गिर गया। इससे खेत में काम कर रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना जहां उसका उपचार के बाद निधन हो गया।
खेत पर काम कर रही थी महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार बखारी माल निवासी यमुना बाई खेत में कृषि कार्य कर रही थी। धान की निदाई कार्य के दौरान खेत के ऊपर से गुजरी बिजली का तार टूट कर यमुनाबाई के ऊपर गिर गया। जिसके चलते यमुना बाई 90 प्रतिशत झुलस गई।
प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज किया था रैफर
घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर रैफर कर दिया। जहां महिला का उपचार जारी था। इसके साथ ही कुछ आराम लगने पर परिजन यमुनाबाई को घर लेकर आ गए। जहां बुधवार को महिला की मौत हो गई।
पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
पुलिस ने पंचनामा बना लिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, ग्रामवासियों ने बिजली कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर शीघ्र ही कार्यवाही किए जाने की भी मांग की है।
5 किलोमीटर का मार्ग भी है बदहाल
ग्रामवासियों में राजेश मरावी, राजकुमार, अर्जुन वर्मा, तुलसीराम, तोलाराम, नंद कुमार, संदीप ने बताया कि गांव से घंसौर रोड से मिलने वाली सड़क लगभग 5 किलोमीटर है। लेकिन आज तक यह सड़क पक्की नहीं बनाई गई। इस मामले में वन विभाग का कहना है कि मार्ग जहां से गुजरा है उसमें वन विभाग का कुछ हिस्सा आता है। इन सबके चलते पक्के मार्ग निर्माण बाधा बना हुआ है।
Source link