24 नवंबर को बुरहानपुर आएगी भारत जोड़ो यात्रा: ​​​​​​​मप्र कांग्रेस कमेटी ने 1 जिला समन्वयक, 4 सह-समन्वयकों की नियुक्ति की, राहुल गांधी रहेंगे शामिल

[ad_1]

बुरहानपुर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 नवंबर को बुरहानपुर जिले से होकर गुजरेगी। इसे लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार रात 8 बजे एक समन्वयक और 4 सह समन्वयकों की नियुक्ति कर जानकारी सार्वजनिक की गई। जिसमें पूर्व विधायक रविंद्र महाजन को समन्वयक बनाया गया है जबकि अन्य 4 कांग्रेस नेताओं को सह समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इन्हें बनाया गया समन्वयक, सह समन्वयक

रविंद्र महाजन पूर्व विधायक समन्वयक, रिंकू टांक, नफीस मंशा खान, अभय चौधरी, असगर शेख्, सह समन्वयक नियुक्त किए गए। यह नियुक्ति आदेश चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी प्रभारी व समन्वयक मप्र कांग्रेस कमेटी, पीसी शर्मा प्रभारी मप्र भारत जोड़ो यात्रा की ओर से जारी किए गए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button