National

दशहरा को राहत: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सबसे सस्ता तेल ₹79.74 लीटर

Petrol-Diesel Price 5 Oct: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। दशहरे के दिन भी राहत मिली है। नए रेट के मुताबिक 5 अक्टूबर 2022 को देश में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में और सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, कच्चे तेल के रेट में फिर आग भड़क गई है। ब्रेंट क्रूड 91.81 और डब्ल्यूटीआई 86.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

आज बुधवार यानी 5 अक्टूबर को पोर्ट ब्लेयर में  84.1 रुपये में एक लीटर पेट्रोल बिक रहा है तो डीजल 79.74 रुपये लीटर। आज फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45  रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है। गाजियाबाद  में पेट्रोल 96.50 रुपये और डीजल 89.68   रुपये लीटर है। इसी तरह गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल  96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। 

अन्य शहरों में आज के रेट  
शहर    पेट्रोल (Rs/ltr)   डीजल (Rs./Ltr)

श्रीगंगानगर    113.49    98.24
परभणी    109.45    95.85
जयपुर    108.48    93.72
रांची    99.84    94.65
पटना    107.24    94.04
देहरादून    95.26    90.28    
चेन्नई    102.63    94.24
बेंगलुरु    101.94    87.89
कोलकाता    106.03    92.76
दिल्ली    96.72    89.62
अहमदाबाद    96.42    92. 17
चंडीगढ़    96.2    84.26
मुंबई    106.31    94.27
भोपाल    108.65    93.9
धनबाद    99.99    94.78    

137वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर

कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 137वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। जबकि, अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल के दाम अभी भी 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे हैं।

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button