केस दर्ज: हिस्ट्रीशीटर रौनक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज, रावण दहन के लिए रंगदारी वसूल रहे थे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Case Filed Against 3 Including History Sheeter Raunak, Ravan Was Charging Extortion For Combustion
उज्जैन31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी
रावण दहन के लिए रंगदारी मांग रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर, रोशन गुर्जर व अनमोल गुर्जर के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। ढांचा भवन निवासी व्यक्ति को रोककर चाकू दिखाते हुए रावण दहन के नाम पर 1100 रुपए छीन लिए थे। एसएसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल को घटना की जानकारी लगी तो तत्काल कार्रवाई कराई।
ढांचा भवन निवासी कमल पिता आनंदीलाल जैन 40 साल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की थी कि जेल से छूटे गुंडे रावण दहन के लिए धमकाते हुए लोगों से अवैध चंदा वसूली कर रहे हैं। जैन ने पुलिस को बताया कि वह लाइट फिटिंग के काम के लिए जा रहा था, इस दौरान 29 सितंबर को रोककर कहा बात नहीं मानी तो चाकू मार देंगे। इसी डर से रुपए दे दिए थे। एसएसपी शुक्ल ने चिमनगंज थाना टीआई जितेंद्र भास्कर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंडी पुलिस ने बताया रविवार को हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर, रोशन व अनमोल गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link




