प्रतियोगिता: विवि में प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता, उत्कृष्ट के विद्यार्थियों ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार

[ad_1]
उज्जैन16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं रूपरेखा प्रतियोगिता संयोजक डॉ. शिवी भसीन एवं डॉ. अरविंद शुक्ला ने प्रस्तुत की
विक्रम विश्वविद्यालय की हिंदी अध्ययनशाला एवं गांधी अध्ययन केंद्र द्वारा मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, भोपाल एवं हिंदी भवन न्यास के सौजन्य से प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उज्जैन जिला स्तर की उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अंतरविद्यालयीन प्रतियोगिताएं हिंदी अध्ययनशाला में हुईं। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय और कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने सम्मान राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं रूपरेखा प्रतियोगिता संयोजक डॉ. शिवी भसीन एवं डॉ. अरविंद शुक्ला ने प्रस्तुत की। संयोजक इंजी. अंजलि उपाध्याय ने बताया वाद-विवाद एवं चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भोपाल में 15 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिताओं में उज्जैन जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। संचालन डॉ. जगदीशचंद्र शर्मा ने किया। आभार डॉ. अरविंद शुक्ला ने किया।
Source link




