रूबरू कार्यक्रम: अवैध कॉलोनियों में नहीं करेंगे विकास -नपाध्यक्ष क्या वहां लोग नहीं रहते? -नपा उपाध्यक्ष ने पूछा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shajapur
  • Will Not Do Development In Illegal Colonies President, Do People Not Live There? Napa Vice President Asked

शाजापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महूपुरा स्थित कम्युनिटी हाॅल में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों - Dainik Bhaskar

महूपुरा स्थित कम्युनिटी हाॅल में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों

कम्युनिटी हॉल महूपुरा में रविवार को आयोजित दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रेम जैन ने जब कहा कि 29 अवैध कॉलोनियों में नपा विकास कार्य नहीं करेगी, तब उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने सवाल खड़े करते हुए कहा- क्या वहां लोग नहीं रहते? हालांकि अध्यक्ष ने बात आगे नहीं बढ़ाई। जनता के सवालों के बाद अतिथियों ने शहर विकास के अनेक आश्वासन दिए। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ। वार्ड क्रमांक 16 से 29 के रहवासियों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं जनप्रतिनिधियों के सामने रखी।

जनप्रतिनिधियों ने मंच से ही समाधान किया। नपाध्यक्ष प्रेम कुमार जैन, नपा उपाध्यक्ष संतोष जाेशी, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, नपा नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी सहित 16 से 29 वार्ड के पार्षद व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। सवाल-जवाब का सिलसिला शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान शहर की मुख्य समस्याओं के साथ शहर के विकास के लिए नया विजन भी सामने आया। दीपक निगम, नवीन राठौर, विजय जोशी, कीर्ति चाैहान, लोकेश शर्मा, दीप कलेसरिया, मुकेश दुबे, रईस पठान, सुनील जाटव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अवैध नल कनेक्शन काटेंगे
नगर पालिका अध्यक्ष जैन ने कहा शहर में सिर्फ शिक्षक कॉलाेनी, विराज सिटी और सिद्धार्थ नगर कॉलोनी वैध हैं, जबकि 29 कॉलोनियां अवैध हैं। इनमें नपा द्वारा विकास नहीं किया जाएगा। करीब 8500 अवैध नल कनेक्शन हैं, जो एक साल में कटवा देंगे। अध्यक्ष की बात पर उपाध्यक्ष संतोष जोशी भड़क गए। उन्होंने कहा- अवैध कॉलोनी हैं तो उन्हें वैध करो। वहां रहने वाले लोग क्या शहरवासी नहीं हैं, वे मतदाता नहीं है क्या, उन्हें नपा की सुविधाओं का हक नहीं है क्या। नगर पालिका जब इन कॉलोनियों में भवन निर्माण अनुमति दे रही है तो यह कॉलोनियां अवैध कैसे हुईं? नपा उपाध्यक्ष जोशी की बात पर नपाध्यक्ष जैन चुप्पी साधे रहे।

लोग बोले- 3 करोड़ का सौंदर्यीकरण बारिश में बह गया
वार्डवासी जफर खान ने कहा फरवरी 2022 में मेरी इकलौती बेटी अमरीन बी का विवाह हुआ था। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का लाभ लेने लिए नपा में सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं, फिर भी नपा के कर्मचारी व सीएमओ 6 महीने से भटका रहे हैं। अरुण चौहान ने कहा- चीलर नदी पर करीब तीन करोड़ रुपए से नपा ने सौंदर्यीकरण करवाया था, जो एक ही बारिश में तबाह हो गया। एमजी कॉन्वेंट स्कूल से धोबी चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण है। हैवी वाहन भी खड़े रहते हैं, जिससे स्कूली बच्चों को परेशान होना पड़ता है। राेमान अंसारी ने कहा वार्ड-25 में सड़कें बहुत जर्जर हैं।

विवेक शर्मा ने कहा शाजापुर में लंपी के 11 केस मिले हैं, लेकिन अभी भी शहर की मुख्य सड़कों पर गोवंश का जमावड़ा रहता है। अन्य वार्डवासी बोले हमारे वार्डों में गंदगी, पेयजल, नल कनेक्शन, अतिक्रमण, ट्रैफिक, सड़क निर्माण आदि कई समस्याएं हैं। कुछ ने बड़े मुद्दे उठाते हुए कहा शहर में लगातार अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। नपाध्यक्ष प्रेम जैन ने वार्डवासियों के सवालों के जबाव देते हुए कहा सभी की समस्याएं जायज हैं। अभी मुझे अध्यक्ष बने सिर्फ 56 दिन ही हुए हैं। नपा द्वारा सभी वार्डों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। एक साल बाद किसी भी वार्ड में कोई समस्या नहीं रहेगी।

हम शहर में विकास करेंगे : विधायक प्रतिनिधि शर्मा ने बताया विधायक हुकुम सिंह कराड़ा द्वारा एक साल में भैरव डूंगरी पर पाथ-वे बनवाया जाएगा। नपाध्यक्ष ने बताया अपने कार्यकाल में पुराने आरटीओ ऑफिस और पुराने नपा कार्यालय को तोड़कर शॉपिंग मॉल बनाएंगे। दिवाली बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। उपाध्यक्ष जोशी ने बताया वे शहर के सभी घाटों का जीर्णोद्धार उज्जैन के रामघाट की तर्ज पर कराएंगे। भाजपा नेता आशीष नागर ने बताया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर जिले को मेडिकल कॉलेज और कृषि महाविद्यालय खोलने की मौखिक स्वीकृति दे दी है। नपा नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी ने बताया विधायक द्वारा शहर के प्रत्येक घरों में नर्मदा का जल सप्लाई किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button