दैनिक भास्कर का चौथा रूबरू कार्यक्रम कल: वार्ड 26 से 33 की जनता पूछेगी प्रतिनिधियों से सवाल

[ad_1]

बैतूल28 मिनट पहले

जनता की आवाज को मंच देने के लिए दैनिक भास्कर जनप्रतिनिधियों और अफसरों को जनता से रूबरू कराने बैतूल में आयोजन रूबरू कर रहा है। इस तीसरे आयोजन में नगरपालिका के जनप्रतिनिधि,अधिकारी शामिल होंगे। इस आयोजन में जनता अपने जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों से अपने क्षेत्रों की समस्या को लेकर चर्चा करेंगे वहीं मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी होगा। रूबरू में वार्ड नंबर 26 से 33 तक के पार्षद शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनता अपने जनप्रतिनिधियों से रूबरू होगी। आयोजन राधाकृष्ण धर्मशाला में होगा।

आयोजन में ये होंगे शामिल

  • नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर
  • वार्ड क्रमांक 26 जवाहरबार्ड के पार्षद विकास प्रधान
  • वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद विजय जसूजा
  • वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद आनंद प्रजापति
  • वार्ड क्रमांक 29 राजेंद्र वार्ड की पार्षद अर्चना गोविंद साहू
  • वार्ड क्रमांक 30 लोहिया वार्ड की पार्षद सोमती धुर्वे
  • वार्ड क्रमांक 31 विनोबा वार्ड की पार्षद शिला महाले
  • वार्ड क्रमांक 32 शंकर वार्ड की पार्षद ममता मालवीय तथा
  • वार्ड क्रमांक 33 विवेकानंद वार्ड की पार्षद अंजू रानी शर्मा
  • नगरपालिका के राजस्व, स्वच्छता और पीडब्ल्यूडी शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button