2 से 5 अक्टूबर तक बंद रहेगी कृषि मंडी: मंडी सचिव ने की किसानों से अपील, विक्रय के लिए तीन दिन नहीं आए किसान

[ad_1]
हरदाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

कृषि उपज मंडी में आगामी 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक खरीदी नहीं होंगी। मंडी समिति के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के ओर से 3 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 4 अक्टूबर को दुर्गा नवमीं व 5 अक्टूबर को दशहरा होने के चलते नीलामी कार्य में शामिल नहीं होने को लेकर आवेदन दिया है।
जिसके चलते 3 से 5 अक्टूबर तक तीन दिन मंडी बंद रहेगी। उन्होंने जिले के किसान भाइयों से इन तिथियों में अपनी उपज विक्रय के लिए मंडी नहीं लाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मंडी समिति परिसर में मुनादी कराकर किसानों को अवकाश होने को लेकर जानकारी दी गई है। ताकि वे अनावश्यक परेशानी से बच सके।

खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us