Chhattisgarh

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी: महतारी वंदन, पेंशन और शौचालय से मिली सुविधाएं, पीएम आवास ने दी पक्की छत

  • कच्चे घर की चिंता से निकलीं नर्मदा बाई, अब पक्के आवास में परिवार के साथ सुरक्षित और समृद्ध जीवन की ओर

जांजगीर-चांपा 29 सितम्बर 2026। बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत लखुर्री की श्रीमती नर्मदा बाई के परिवार के लिए सरकारी योजनाएं बेहतर जीवन की नई उम्मीद लेकर आई हैं। कभी कच्चे घर और सीमित संसाधनों के बीच जीवन बिताने वाले परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पक्का और सुरक्षित घर मिला। वहीं महतारी वंदन, पेंशन और शौचालय जैसी सुविधाओं ने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में उनका सहारा मजबूत किया है।


श्रीमती नर्मदा बाई के परिवार के लिए अपना पक्का घर लंबे समय से एक जरूरत थी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से यह सपना पूरा हुआ। अब परिवार को बारिश और मौसम की परेशानियों से काफी हद तक राहत मिली है। पक्का घर उनके लिए केवल आवास नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान का आधार बन गया है।

महतारी वंदन और पेंशन से मिला आर्थिक सहारा

परिवार को महतारी वंदन योजना और पेंशन का लाभ भी मिल रहा है। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। सीमित आय वाले परिवार के लिए यह सहयोग रोजमर्रा के खर्चों में सहारा प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही परिवार को शौचालय की सुविधा मिलने से स्वच्छता और गरिमा के साथ जीवन जीने की सुविधा मिली है। घर में शौचालय होने से खुले में शौच की परेशानी दूर हुई है और परिवार के सदस्यों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

कई योजनाओं का मिला एक साथ लाभ

   श्रीमती नर्मदा बाई के परिवार की कहानी बताती है कि अलग-अलग योजनाओं का लाभ एक साथ मिलने से उसका असर परिवार के जीवन पर व्यापक रूप से दिखाई देता है। एक ओर पीएम आवास ने सुरक्षित छत दी, तो दूसरी ओर महतारी वंदन और पेंशन ने आर्थिक जरूरतों में सहयोग दिया। शौचालय की सुविधा ने स्वच्छता और सम्मान को मजबूत किया। श्रीमती नर्मदा बाई के लिए यह बदलाव धीरे-धीरे बेहतर जीवन की ओर बढ़ने की कहानी है। अब पक्के घर में परिवार अधिक सुरक्षित महसूस करता है और सरकारी योजनाओं से मिल रहे सहयोग के साथ भविष्य को लेकर नई उम्मीदें भी जुड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button