अधिकारी और कर्मचारियों ने गांधी प्रतिमा को ज्ञापन सौंपा: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया

[ad_1]
खरगोन26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांत व्यापी आह्वान पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को अधिकारियों, कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर गांधी की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपा।
मोर्चा अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारी सब्जी मंडी पार्क में एकत्र हुए। वहां मोर्चा अध्यक्ष शर्मा ने अपना उद्बोधन दिया। साथ में पेंशनर संघ के राधेश्याम पाटीदार, सोपानराव पंवार, मुकुंद सिंह सिसोदिया, सहायक शिक्षक संघ के अनिल कुलकर्णी, समग्र शिक्षक संघ के जगदीश कर्मा, शिक्षक कांग्रेस के कयूम खान, राज्य शिक्षक संघ के अमित शर्मा, अशोक द्विवेदी, महबूब खान, पूनम सिंह नार्वे, प्रदीप गुप्ता आदि संगठन पदाधिकारियों ने उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है।
प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसीलिए मोर्चा के आह्वान पर रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार को समस्याओं के निराकरण के लिए जगाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। आप सभी से अनुरोध है कि जब तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं होता हमें मोर्चे के आह्वान पर होने वाले प्रत्येक आंदोलन को एकजुट होकर सफल बनाना है।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा प्रवक्ता हबीब बेग मिर्जा ने बताया कि दोपहर 12बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारी रैली के रूप में नगर पालिका टाउन हॉल स्थित बगीचे में पहुंचे। वहां पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया 17 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन मोर्चा के आह्वान पर गांधी प्रतिमा को समर्पित किया।
Source link