National

स्कूल में हुई गोलीबारी से 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर…


नई दिल्ली,29सितम्बर। firing in school : अमेरिका के ओकलैंड के एक स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल्मेडा काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट रेकेली के अनुसार स्थिति पर काबू पा लिया गया है।ओकलैंड दमकल विभाग’ के प्रवक्ता माइकल हंट ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओकलैंड की महापौर लिब्बी शाफ ने ट्वीट किया कि सभी घायल वयस्क हैं। गोलीबारी ‘सोजॉर्नर ट्रुथ इंडिपेंडेंट स्टडी’ में हुई।

उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर हैं, जिन्हें ओकलैंड के हाईलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन घायलों को कास्त्रो घाटी के ‘ईडन मेडिकल सेंटर’ ले जाया गया और उनकी हालत के संबंध में कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। ‘ओकलैंड यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ के प्रवक्ता जॉन ससाकी ने एक बयान में बताया कि जिले के अधिकारियों को ‘‘ओकलैंड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अलावा और कुछ नहीं पता है।’

यह भी पढ़े:-नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जानिए प्रिय भोग, मंत्र और महत्व

‘सिटी काउंसिल’ के सदस्य ट्रेवा रीड ने कहा कि जांचकर्ताओं ने उन्हें बताया कि गोलीबारी बढ़ती ‘‘सामूहिक हिंसा’’ से जुड़ी हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें अमेरिका में इससे पाहकले भी कई जगहों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई है। अमेरिका में लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं से लोग दहशत में आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button