Chhattisgarh

26 ट्रेनों में एलएचबी कोच लगे रेल प्रशासन का दावा यात्रियों को मिलेगी ज्यादा बर्थ और आरामदायक सफर…

बिलासपुर ,14 सितंबर (वेदांत समाचार): दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए गए हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि इन आधुनिक एलएचबी कोचों से यात्रियों को ज्यादा बर्थ, बेहतर सुरक्षा, आराम और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपनी ट्रेनों में पुराने आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगा रहा है। यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। अभी तक जोन की 26 ट्रेनों के 34 रैक में एलएचबी कोच लगाए जा चुके हैं।

ये एलएचबी कोच मजबूत बनावट और आधुनिक तकनीक से बने हैं। इसी वजह से इन्हें रेल संचालन के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इन कोचों को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन और तैयार किया गया है।एलएचबी कोच में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इससे यात्रा के दौरान झटके और कंपन कम लगते हैं। यात्रियों को ज्यादा आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है।अधिकारिक जानकारी के अनुसार सामान्य आईसीएफ स्लीपर कोच में 72 बर्थ की तुलना में एलएचबी स्लीपर कोच में 80 बर्थ उपलब्ध होती हैं।

इसी प्रकार आईसीएफ एसी-3 कोच में 64 बर्थ की तुलना में एलएचबी एसी-3 कोच में 72 बर्थ तथा आईसीएफ एसी-2 कोच में 46 बर्थ की तुलना में एलएचबी एसी-2 कोच में 62 बर्थ उपलब्ध होती हैं।एलएचबी कोच का नाम जर्मनी की कंपनी लिंक हॉफमैन बुश के नाम पर रखा गया है। भारतीय रेलवे में इन कोचों को वर्ष 1999 में शामिल किया गया था। फिलहाल इन कोचों का निर्माण कपूरथला की रेलवे कोच फैक्ट्री में किया जाता है।एलएचबी कोच का डिजाइन आधुनिक है और इनकी बनावट मजबूत होती है। इनमें बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और यात्रियों के लिए ज्यादा जगह होती है। इन कोचों में यात्रा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक मानी जाती है। इसी वजह से भारतीय रेलवे में एलएचबी कोचों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button