आलीराजपुर में CM शिवराज की चुनावी सभा: कहा- राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन कांग्रेस के तो अजब हाल है

[ad_1]
आलीराजपुर5 घंटे पहले
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को आलीराजपुर पहुंचे, यहां उन्होंने बस स्टैंड पर आयोजित हुए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पार्षद उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की है। सभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी से पहले कांग्रेस कि सरकार थी। तब पूरी दुनिया में कांग्रेस के घोटालों की चर्चा होती थी, लेकिन अब पुरी दुनिया में भारत को सम्मान से देखा जाता है।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर भी बोले
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि ऐ भारत तोड़ने वालों कौन सी यात्रा निकाल रहे हो? 1947 में भारत किसने तोड़ा था कांग्रेस ने। कांग्रेस ने सत्ता पाने की लालच में भारत का विभाजन करवाया। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन कांग्रेस के तो अजब हाल है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस छोड़ो यात्रा।
कमलनाथ पर बरसे
सभा में मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सवा साल सरकार रही, लेकिन इन सवा सालों में उन्होंने वलभ भवन को दलालों अड्डा बनाकर रख दिया था। जनता की बद्दुआ लगी, फिर भाजपा की सरकार आई।
ये रहे मौजूद
शिवराज की सभा में बड़ी संख्या में आलीराजपुर शहर और आसपास के लोग पहुंचे। वहीं, आलीराजपुर के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, भाजपा नेता जयदीप पटेल,भाजपा की जोबट विधायक सुलोचना रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
Source link