तत्कालीन अधिकारी पर कार्रवाई: जन भागीदारी योजना की पंचायतों में राशी डालने वाले अधिकारी पर FIR दर्ज

[ad_1]
अशोकनगरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सांख्यिकी विभाग के तत्कालीन अधिकारी के ओर से बिना अंशदान राशि जमा किए जाने और कलेक्टर की बिना अनुमति के पंचायतों में राशि डाली गई थी। आठ पंचायतों में 2 करोड़ 4 लाख रुपए की राशि डाली थी। जिसकी शिकायत होने के बाद जांच की गई।
जांच के दौरान तत्कालीन अधिकारी पर कोतवाली थाने में FIR दर्ज करा दी है। 4 महीने पहले गड़बड़ी व अपने लोगों को इस योजना से लाभ पहुंचाने के मामले का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। बिना अंशदान राशि जमा कर पैसा निकालने की बात जैसे ही अधिकारियों के सामने आई, तो उनके ओर से 9 मई को ब्लॉक स्तरीय जांच हेतु टीम गठित की गई थी।
इसी दौरान सभी पंचायतों में जांच की गई, तो पाया गया कि तत्कालीन सांख्यिकी अधिकारी बीएस बसुनिया की ओर से ना ही पंचायत में खाता खुलवाया गया और पंचायतों से अंशदान की 25 प्रतिशत राशि जमा नहीं कराई गई थी। शासकीय राशि का गलत उपयोग करने पर कोतवाली थाने में 420 व 409 के तहत मामला दर्ज किया है।
ब्लाक स्तरीय जांच समिति की ओर से अपनी जांच में जनपद पंचायत मुगावली की ग्राम पंचायत सागर में 11 लाख 24 हजार रुपए आहरण की गई। ग्राम किर्रोला में 11 लाख 11 हजार रुपए आहरण की गई। जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत कुरायला में 11 लाख 17 हजार 500 रुपए आहरण की गई।
जनपद पंचायत ईसागढ़ ग्राम पंचायत श्यामाटोरी में 11 लाख 24 हजार 250 रुपए आहरण की गई। साथ ही ग्राम पंचायत जारसल में निर्माण कार्य अपूर्ण पाया गया उक्त कार्य की संपूर्ण राशि 11 लाख 17 हजार 500 रुपए आहरण की गई।
जिसमें बसूली योग्य राशि रुपए 10 लाख 32 हजार 450 रुपए व ग्राम पंचायत जारसल में निर्माण कार्य अपूर्ण पाया गया। साथ ही निर्धारित राशि से अधिक राशि का आहरण किया गया, जिसकी कुल राशि 11 लाख 25 हजार व वसूली योग्य राशि 3 लाख 50 हजार 46 रुपए है।
Source link




