6 महिला खिलाड़ी BCCI टूर्नामेन्ट में हुए चयनित: शिवपुरी में देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी में ली थी ट्रेनिंग

[ad_1]

शिवपुरीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी में भारत की पहली शासकीय महिला क्रिकेट अकादमी का संचालन माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में किया जा रहा है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने बताया कि शिवपुरी में म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी जून 2022 से मुख्य प्रशिक्षक अरुण सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी की छह महिला खिलाड़ियों का हुआ चयन

महिला क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही अंडर 19 वर्ग की दो खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता और अनामिका रघुवंशी को म.प्र. अंडर 19 बीसीसीआई बी-20 टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। जो 01 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2022 अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता का कैंप 21 सितम्बर से इन्दौर में शुरू हुआ है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सीनियर वूमेन टी-20 प्रैक्टिस मैच जो 23 से 26 सितम्बर तक बड़ौदा में किया जा रहा है। जिसमें 17 खिलाड़ियों में से 02 खिलाड़ी म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी अनुष्का शर्मा और रीना यादव चयनित हुई है। कैंप 17 से 20 सितम्बर तक मंदसौर में आयोजित हुआ था। ये खिलाड़ी बड़ौदा के विरूद्ध अपना प्रदर्शन करेंगे।

उत्तराखंण्ड राज्य की चयनित सीनियर वीमैंस टीम में 15 खिलाड़ियों में से 02 खिलाड़ी ज्योति गिरी और कंचन परिहार मप्र. राज्य क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही है

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button