वुशु कोच मनोज गुप्ता गिरफ्तार: पत्नी की शिकायत पर कोच को किया गिरफ्तार,यौन शोषण और दहेज के आरोप से घिरे थे कोच

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Coach Was Arrested On The Complaint Of His Wife, The Coach Was Surrounded By Allegations Of Sexual Abuse And Dowry

जबलपुरएक घंटा पहले

मध्यप्रदेश वुशू संघ के पदाधिकारी और वुशू के जाने माने कोच मनोज गुप्ता पर जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई हुई है उन्हें देर रात गिरफ्तार किया है। जबलपुर के संजीवनी नगर थाना पुलिस ने वुशू कोच मनोज गुप्ता को उनकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। मनोज गुप्ता का खेल जगत में बड़ा नाम है उनके सिखाए गए कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के है।

बताया जा रहा है कि मनोज गुप्ता के खिलाफ उन्हीं की पत्नि ने दहेज प्रताड़ना और सैक्सुअल हरासमैंट की शिकायत की थी। मनोज गुप्ता की पत्नी की तरफ से संजीवनीनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात वुशु कोच मनोज गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबलपुर के एडीशनल एसपी संजय अग्रवाल ने इस कार्यवाई की पुष्टि की है। एडीशनल एसपी के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

बुशु कोच मनोज गुप्ता ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और प्रदेश के कई खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है। मनोज गुप्ता के ऐसे सैकड़ों खिलाड़ी हैं जिन्हें कि वह ट्रेनिंग देकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर ले गए हैं। कोच मनोज गुप्ता स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button