Chhattisgarh

BEMETARA NEWS : जिले में अब तक 622 मिमी औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा, 5 सितंबर । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 04 सितम्बर 2022 सुबह 8.00 बजे तक की स्थिति में जिले में 622.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 716.5 मिमी वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 547.7 मिमी वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानखम्हरिया तहसील मे 647.2 मिमी वर्षा, बेरला तहसील में 584.8 मिमी वर्षा तथा साजा तहसील मे 615.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button