Chhattisgarh

कोरबा में 1 नवंबर को बच्चों के लिए होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, आयुर्वेदिक पद्धति से बढ़ाई जाएगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

कोरबा। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा में 1 नवंबर 2026, रविवार को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित होगा। विशेष बात यह है कि इस बार कार्यक्रम का आयोजन अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र में किया जा रहा है।

पतंजलि चिकित्सालय एवं शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा बच्चों को आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वर्ण बिंदु प्राशन की बूंदें पिलाई जाएंगी। इस कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चे शामिल हो सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार, स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का उद्देश्य आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को उनकी आयु के अनुसार उपयुक्त आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी।

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और दिनचर्या के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि अभिभावक बच्चों की जीवनशैली में स्वस्थ आदतों को शामिल कर सकें।

कार्यक्रम में बच्चों को होने वाली असुविधा और अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाने के लिए पूर्व में समय निर्धारित कराने की व्यवस्था की गई है। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा इस आयुर्वेदिक कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button