30 अगस्त को बूथ स्तर पर सुनी जाएगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ भाजपा मुरमुन्दा मंडल ने कार्यकर्ताओं से की कार्यक्रम देखने-सुनने की अपील

अहिवारा / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वीं एपीसोड का प्रसारण रविवार, 30 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे होगा। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया प्रभारी अहिवारा विधानसभा सोमकान्त वर्मा ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ स्तर पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों एवं संदेश को सुनने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, नमो ऐप तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमन साहू एवं महामंत्री द्वय रामायण द्विवेदी, भोजराज साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने और प्रधानमंत्री के विचारों, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।




