अवरीद की हेमपुष्पा धीवर ने UGC-NET परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया समाज का गौरव

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत अवरीद निवासी बहन हेमपुष्पा धीवर, पिता श्री बसंत धीवर ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता, परिवार एवं पूरे धीवर समाज का नाम रोशन किया है।
हेमपुष्पा धीवर ने कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विषय से UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्राप्त स्कोरकार्ड के अनुसार उन्होंने 164 अंक प्राप्त करते हुए 90.7072129 पर्सेंटाइल हासिल किया तथा Assistant Professor एवं Ph.D. Admission के लिए पात्रता प्राप्त की है।
उनकी इस उपलब्धि पर छग युवा धीवर समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हेमपुष्पा की सफलता समाज के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि समाज के लिए गौरव का विषय है।
छग युवा धीवर समाज की ओर से हेमपुष्पा धीवर एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
“बेटी की सफलता, समाज की नई पहचान—हेमपुष्पा धीवर ने बढ़ाया धीवर समाज का मान।”





