Entertainment

27 नवंबर को Sony LIV पर रिलीज होगी फिल्म ‘हनुमान अंश’, जल्द Sony MAX पर भी होगा टेलीविजन प्रीमियर

  • नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है फिल्म, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल किए डिजिटल और लीनियर कंटेंट राइट्स

मुंबई। आस्था, भक्ति और आध्यात्मिकता पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब देशभर के दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने फिल्म के डिजिटल और लीनियर कंटेंट राइट्स हासिल कर लिए हैं। फिल्म 27 नवंबर 2026 को Sony LIV पर रिलीज होगी। इसके बाद जल्द ही Sony MAX पर इसका टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा।

नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ एक युवा बालक लक्ष्मीनारायण की कहानी है, जो ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। फिल्म में आस्था, भक्ति और शाश्वत मानवीय मूल्यों को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। अपनी प्रेरणादायक कहानी के जरिए यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी है।

फिल्म के सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के प्लेटफॉर्म पर आने से अब इसे डिजिटल के साथ टेलीविजन दर्शकों तक भी पहुंचाने की तैयारी है। कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवंकर ने कहा कि प्रभावशाली कहानियां दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाती हैं और लाखों परिवारों का हिस्सा बनती हैं। ‘हनुमान अंश’ इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसने अपनी दमदार कहानी के जरिए दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी को खुशी है कि वह इस लोकप्रिय फिल्म को अपने डिजिटल और लीनियर प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचा रही है, ताकि परिवार इसके प्रेरणादायक संदेश और आध्यात्मिक कहानी का अनुभव कर सकें।

फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। 27 नवंबर को Sony LIV पर इसकी डिजिटल रिलीज के बाद Sony MAX पर टेलीविजन प्रीमियर भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button