24 करोड़ 20 लाख रू. से होगा निगम क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा सुगम

0 उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजूपत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सड़क डामरीकरण कार्यो का भूमिपूजन
0 सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यो, पार्षदों, एल्डरमेनगणों की रही गरिमामय उपस्थिति
कोरबा 18 अक्टूबर 2026 – 24 करोड़ 20 लाख 62 हजार रूपये की लागत से नगर निगम कोरबा क्षेत्र की 20 सड़कों का कायाकल्प किया जायेगा। आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एंव महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम केदौरान इन सभी महत्वपूर्ण कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों, एल्डरमेनगणों, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही।
नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत अधोसंरचना मद, 15वें वित्त, जिला खनिज न्यास संस्थान मद एवं विधायक मद आदि से कोरबा जोन, टीपीनगर जोन, कोसाबाड़ी जोन, बालको व दर्री जोन तथा सर्वमंगलानगर जोन आदि की विभिन्न 20 सड़कों का डामरीकरण कार्य 24 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से किया जाना हैं। निगम क्षेत्र के कोसाबाड़ी चौक में आज उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वृहद भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन कार्यो का भूमिपूजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, इन सड़कों के डामरीकरण, जीर्णोद्धार व नवनिर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा नागरिकों को आने जाने में सुविधा होगी।
1100 करोड़ रूपये के विकास कार्य हुये स्वीकृत
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, विगत ढाई वर्षो से ज्यादा के इस कार्यकाल में विभिन्न मदों से 1100 करोड़ रूपये के छोटे-बडे़ विकास कार्य स्वीकृत कराये गये हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें जिला खनिज न्यास मद की सौगात दी है, इससे व्यापक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं, कोरबा खनन प्रभावित क्षेत्र है, अतः कोरबा के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो, इस पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज 24 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से सड़कों के डामरीकरण कार्य का जो कार्य प्रारंभ कराया गया है, उसमें निगम क्षेत्र की 90 प्रतिशत सड़कें कवर हो गयी हैं, शेष सड़कों का भी शीघ्र निर्माण किया जायेगा। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षो में देश का ऐतिहासिक विकास हुआ है तथा राष्ट्रहित में ऐतिहासिक फैसले लिये गये हैं एंव दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हुई है, जिनसे करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं, उन्होने कहा कि अटल ने छत्तीसगढ़ बनाया था, अब मोदी उसे संवार रहे हैं। उद्योग मंत्री देवंागन ने कहा कि डॉ.रमन सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश का ऐतिहासिक विकास किया, अब उनकी इसी विकास यात्रा को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तेजी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

सड़कों के डामरीकरण से आवागमन होगा सुगम
इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन सभी सड़कों के डामरीकरण से आवागमन सुगम होगा, पूर्व में सड़कें उखड़ गई थी, किन्तु बरसात के कारण सड़कों का काम रूका हुआ था तथा बरसात खत्म होने की प्रतीक्षा थी, अब इन सड़कों का डामरीकरण होगा। उन्होने अधिकारियों से कहा कि डामरीकरण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये, महापौर राजपूत ने इस मौके पर कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा निगम क्षेत्र को 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हो चुकी है, वहीं कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिला खनिज न्यास मद से निगम को विकास हेतु पर्याप्त राशि लगातार उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके लिये मैं उद्योग मंत्री देवंागन एवं कलेक्टर दुदावत को धन्यवाद दूती हूॅ।
अधोसंरचना विकास को मजबूती देने का हो रहा कार्य
इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर की अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है, विगत एक वर्ष के दौरान व्यापक रूप से विकास कार्य जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत किये गये हैं। उन्होने कहा कि शहर ही नहीं ग्राम पंचायतों में भी अधोसंरचना विकास पर कार्य किया जा रहा है, आंगनबाड़ी भवनों, स्कूल भवनों को स्वीकृति दी जा रही है। कलेक्टर दुदावत ने दर्री से बरमपुर रोड निर्माण, ध्यानचंद चौक से परसाभांठा व उसके आगे ढेगुरनाला तक फोरलेन निर्माण, कोरबा शहर की उरगा से बेहतर कनेक्टिविटी हेतु सड़क निर्माण, कोसाबाड़ी से रिसदी की ओर फोरलेन सड़क निर्माण सहित अन्य सड़कों के निर्माण का उल्लेख करते हुये कहा कि इससे सभी दिशाओं में कोरबा शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस मौके पर कलेक्टर दुदावत ने सड़क डामरीकरण कार्यो के दौरान गुणवत्ता व समयसीमा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
उद्योग मंत्री के वायदे के अनुरूप सड़क डामरीकरण प्रारंभ
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा की जनता से वायदा किया था कि 15 अक्टूबर के तत्काल बाद सड़क डामरीकरण कार्य व जीर्णोद्धार के कार्य प्रारंभ होगें तथा उनके वायदें के अनुरूप आज इन 20 महत्वपूर्ण सड़कों के डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होने कहा कि कलेक्टर कुणाल दुदावत पूछ-पूछ कर विकास कार्यो हेतु निगम को स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं, वर्तमान में लगभग 250 करोड़ रूपये के कार्य जिला खनिज न्यास मद से संचालित हैं। इस मौके पर आयुक्त पाण्डेय ने ढेगुरनाला रोड, गौरव पथ निर्माण, मटन मार्केट निर्माण, हाकी टर्फ, वर्ल्ड क्लास सिंथेटिक टेªक, सुनालिया पुल निर्माण सहित अन्य विभिन्न कार्यो की कार्यप्रगति की जानकारी दी। उन्होने आगे कहा कि हमारे इंजीनियर्स दिन-रात मेहनत कर इन सभी कार्यो को एक माह के अंदर पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे, हमारे अधिकारी कर्मचारियों ने कोरबा के विकास के प्रति काफी उत्साह है।
इन सड़कों का हुआ भूमिपूजन
आज जिन सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 66 अंतर्गत सुराकछार बस्ती में पिताम्बर तंवर घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक 25 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण, वार्ड क्र. 55 मेन रोड सेमीपाली चौक से पीपल चौक होते हुये सलिहाभांठा सड़क की ओर 20 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोरबा जोन में सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड अंडरब्रिज रोड तक 01 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोरबा जोन में पावर हाउस रोड फाटक पुराने बस स्टैण्ड अंडरब्रिज रोड तक 01 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण, कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत जैन चौक से घंटाघर तक 01 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक 01 करोड़ 99 लाख रूपये से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 49 राजीव नगर के विभिन्न स्थानों में 35 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 12 केारबा जोन अंतर्गत सुनालिया ब्रिज स्टेशन रोड नहर पास तुलसी मार्ग गली एवं मुरारका गली होते हुये सीतामणी मुख्य मार्ग तक 88 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, परिवहन नगर जोन अंतर्गत डीडीएम रोड से लालूराम कालोनी होते हुये मेन रोड से बस स्टैण्ड तक 01 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 03 अंतर्गत सुनालिया ब्रिज से तुलसीनगर बाईपास रोड तक 01 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत सुभाष चौक से सबस्टेशन तक 98 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत वार्ड क्र. 24 नेहरूनगर में 55 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार चर्च से लक्की बिग बास्केट मोड तक 01 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगनडभार आंगनबाड़ी तक 66 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 58 अंतर्गत सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र में 01 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 58 अंतर्गत सरदार पटेल नगर के व्यवसायिक क्षेत्र में 01 करोड 45 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 38 अंतर्गत लालघाट बालको में चेकपोस्ट से रिसदा चौक तक 01 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से बीटी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 39 एवं 40 अंतर्गत रिसदा चौक से गायत्री मंदिर तक 01 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से बीटी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 64 अंतर्गत प्रेमनगर मुख्य सड़क से कपाटमुड़ा डिपरापारा बस्ती तक 01 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य तथा परिवहन नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 15 सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक 01 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र पाण्डेय, डॉ.राजीव सिंह, योगेश जैन, प्रफुल्ल तिवारी, मेयर इन काउंसिल सदस्य नरेन्द्र देवंागन, हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, चन्द्रकली जायसवाल, प्रेमकुमार साहू, ममता यादव, सत्येन्द्र दुबे, लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवंागन, रामकुमार साहू, युगल कैवर्त्य, चन्द्रलोक सिंह, ईश्वर पटेल, अमिलाल चौहान, राकेश वर्मा, चेतन सिंह मैत्री, सुषमा रमा शंकर, वर्षा दिनेश वैष्णव, प्रीति दिनेश शर्मा, धनश्री अजय साहू, मथूराबाई चन्द्रा, प्रताप सिंह कंवर, तरूण राठौर, ईश्वर साहू, मुकुंद सिंह कंवर, योगेश मिश्रा, ज्योति वर्मा, दिनेश वैष्णव, मनीष मिश्रा, नवीन अरोरा, राकेश अग्रवाल, ललेश मिश्रा, रामेश्वर वैष्णव, सुलोचना यादव, प्रीति स्वर्णकार, सरजू अजय, जुगावली देवी, हारबाई यादव, अमित टमकोरिया आदि के साथ अन्य पार्षद, एल्डरमेनगण व काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।




